हल्द्वानी: जंगल की आग रोकने को सोशल मीडिया पर वायरल किया ‘ई-पंफलेट’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में पहली बार वन विभाग ने जंगल की आग की रोकथाम के लिए ई-पंफलेट से जागरूकता करने की पहल की है। वन विभाग सोशल मीडिया पर ई-पंफलेट वायरल कर जनता से जंगल की आग को रोकथाम में मदद की अपील कर रहा है। तराई पूर्वी वन डिविजन में फायर सीजन के मद्देनजर …

हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में पहली बार वन विभाग ने जंगल की आग की रोकथाम के लिए ई-पंफलेट से जागरूकता करने की पहल की है। वन विभाग सोशल मीडिया पर ई-पंफलेट वायरल कर जनता से जंगल की आग को रोकथाम में मदद की अपील कर रहा है।

तराई पूर्वी वन डिविजन में फायर सीजन के मद्देनजर 15 फरवरी से 15 जून तक सभी रेंज अधिकारियों को वनाग्नि के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार डिविजन में पहली बार वनाग्नि जागरूकता के लिए परंपरागत गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, रैली के बजाय ई-पंफलेट का उपयोग करने जा रहा है। सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाटस एप, इंस्टाग्राम) पर ई-पंफलेट वायरल किया जा रहा है। इस पंफलेट के जरिए जनता, खासकर स्मार्ट फोन चलाने वाले युवाओं, लोगों को जंगल की आग से बहुमूल्य जैव विविधता को होने वाले नुकसान, पर्यावरणीय नुकसान, पारिस्थितिकी असंतुलन, वन्यजीवों की जान को नुकसान आदि के बारे में बताकर जंगल की आग की रोकथाम में मदद की अपील की जा रही है। वन विभाग का मानना है कि वर्तमान में लगभग सभी के पास स्मार्ट और एंड्रायड फोन हैं ऐसे में परंपरागत गोष्ठी से ज्यादा ई-पंफलेट से जागरूकता करना ज्यादा प्रभावी होगा।

ई-पंफलेट में लिखा है जंगल में आग लगने पर क्या करें क्या नहीं

ई-पंफलेट में तराई पूर्वी वन डिविजन की सभी नौ रेंजों के रेंज अधिकारियों के नंबर हैं। ताकि जनता किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन अधिकारियों को सूचनाएं दे। साथ ही फोटो भी व्हाटस एप कर सकते हैं। इसके साथ ही पंफलेट में जंगल में आग से नुकसान, जंगल की आग के प्रकार, जंगलात का वनाग्नि रोकने को किए गए प्रयास, जंगल मे आग लगने पर क्या करना चाहिए क्या नहीं इसकी जानकारी दी गई है।

 नौ रेंज हैं तराई पूर्वी वन डिविजन में 
तराईपूर्वी वन डिविजन में गौला, डौली, किशनपुर, बाराकोली, रनसाली, दक्षिणी जौलासाल, खटीमा, सुरई, किलपुरा आदि रेंज शामिल हैं। इन सभी रेंजों के रेंजर नंबर ई-पंफलेट पर अंकित किए गए हैं।

संबंधित समाचार