नैनीताल: गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ज्योलीकोट नैनीताल मनोरा वन रेंज के अंतर्गत वीरभट्टी के चढ़ता गांव के समीप गुलदार का 1वर्षीय नर शावक मृत अवस्था में मिला,जिसे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया। विभागीय सूत्रों ने बताया प्रथम दृष्टया नर शावक की मौत आपसी संघर्ष में मानी …

नैनीताल, अमृत विचार। ज्योलीकोट नैनीताल मनोरा वन रेंज के अंतर्गत वीरभट्टी के चढ़ता गांव के समीप गुलदार का 1वर्षीय नर शावक मृत अवस्था में मिला,जिसे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया। विभागीय सूत्रों ने बताया प्रथम दृष्टया नर शावक की मौत आपसी संघर्ष में मानी जा रही है।

वन क्षेत्राधिकारी भोपाल सिंह मेहता ने बताया की आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के समीप वन क्षेत्र में गुलदार के शव पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उप रेंज अधिकारी आनंद लाल के साथ वन कर्मियों ने घटनास्थल से नर शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर रानी बाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।

क्षेत्राधिकारी मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है मौत के कारण का असली खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पायेगा।

 

संबंधित समाचार