बरेली: बाहरवाली के चक्कर में वैज्ञानिक का हुआ शांतिभंग में चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में आईवीआरआई के वैज्ञानिक थाने में बैठा लिया गए। इसपर सड़क से लेकर थाने तक लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। वैज्ञानिक की पत्नी ने जेल भिजवाने की धमकी देते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वैज्ञानिक का शांतिभंग में चालान कर दिया। आईवीआरआई …

अमृत विचार, बरेली। घरवाली-बाहरवाली के चक्कर में आईवीआरआई के वैज्ञानिक थाने में बैठा लिया गए। इसपर सड़क से लेकर थाने तक लगभग दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। वैज्ञानिक की पत्नी ने जेल भिजवाने की धमकी देते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वैज्ञानिक का शांतिभंग में चालान कर दिया।

आईवीआरआई एक वैज्ञानिक महानगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है की कुछ समय पहले उनके घर काम करने आने वाली नौकरानी से संबंध हो गए। इस बात को लेकर उनके परिवार में कलेश होने लगा। आए दिन झगड़ा फसाद होने लगा। पत्नी के तमाम प्रयासों के बाद भी वैज्ञानिक ने नौकरानी का साथ नहीं छोड़ा।

बताया जाता है कि वैज्ञानिक नौकरानी के साथ-साथ उनके बच्चों की भी पढ़ाई लिखाई करवा रहे हैं। वहीं, वैज्ञानिक की दो बेटियां हैं। शुक्रवार को भी नौकरानी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने यूपी 112 पर फोन किया तो पुलिस उन्हें प्रेमनगर थाने ले आई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने वैज्ञानिक का शांति-भंग में चालान कर दिया।

संबंधित समाचार