आज का राशिफल | 13 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। वृष राशि आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्य में …

मेष राशि

आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

वृष राशि

आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। कार्य में व्यस्त रहेगे जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। हालांकि आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है।

कर्क राशि

आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। व्यापारी को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार पर निवेश के लिए शुभ नहीं है।

कन्या राशि

आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

तुला राशि

आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

धनु राशि

आज आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। जीवन साथी से संबंध किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि

आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आज व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।