इतने करोड़ में बिका फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का सेटेलाइट राइट, सेट पर यूं मनाया जश्न
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सासंद रवि किशन ने आने वाली फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की सफलता के लिये बधाई दी है। निर्माता विपुल राय की फ़िल्म ‘मेरा भारत महान’ का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट एक करोड़ 51 लाख में बिका है, जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक है। इस फ़िल्म का ऑडियो- वीडियो सेटेलाइट …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और सासंद रवि किशन ने आने वाली फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की सफलता के लिये बधाई दी है। निर्माता विपुल राय की फ़िल्म ‘मेरा भारत महान’ का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट एक करोड़ 51 लाख में बिका है, जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक है।
इस फ़िल्म का ऑडियो- वीडियो सेटेलाइट राइट वर्ल्ड वाइड रिकॉडर्स के रत्नाकर कुमार ने खरीदा है। इस बात की जानकारी फ़िल्म के निर्देशक देवेंद्र तिवारी ने दी है। रवि किशन ने पवन सिंह और देवेंद्र तिवारी को मिठाई खिलाकर फ़िल्म की सफलता के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दी।
रवि किशन ने कहा कि आज का यह दिन भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद ऐतिहासिक है,जब किसी भोजपुरी फ़िल्म का ऑडियो-वीडियो सेटेलाइट राइट एक करोड़ 51 लाख में बिका है। वो भी कोरोना काल के बाद, जब देश भर में ये कहा जा रहा है कि आज बाजार नहीं है। भोजपुरी इंडस्ट्री आज इस मुकाम तक आ गयी है। सब महादेव की कृपा है और आगे भी महादेव सब अच्छा करेंगे। गौरतलब है कि फ़िल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग इन दिनों जौनपुर में चल रही है, जो रवि किशन का गृह क्षेत्र है।
बता दें कि पवन सिंह की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग इन दिनों जौनपुर में चल रही है, जो रवि किशन का गृह क्षेत्र है। बीते दिनों यहीं से शूटिंग के दौरान पवन सिंह ने रवि किशन को इंडस्ट्री का अपना फेवरिट स्टार बताया है। उन्होंने कहा था कि रवि किशन उन्हें बेहद पसंद हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। उनका व्यक्तित्व अद्भुत है। पवन सिंह ने इस बात का जिक्र पहली बार किसी इंटरव्यू में किया था।
