किच्छा:  केजरीवाल सरकार पर लगाया बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्यारे को बचाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता व श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में जुटे कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संगठन के युवाओं ने केजरीवाल सरकार का पुतला दहन किया। रुद्रपुर रोड स्थित …

किच्छा, अमृत विचार। दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता व श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में जुटे कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शनिवार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संगठन के युवाओं ने केजरीवाल सरकार का पुतला दहन किया।

रुद्रपुर रोड स्थित लालपुर में हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवाओं ने केजरीवाल सरकार के पुतले का दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास करते हुए दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार के संरक्षण में पुलिस प्रशासन मामले को निजी विवाद तथा व्यवसायिक रंजिश बता कर मामला रफा-दफा करना चाहती है, जबकि मृतक रिंकू के परिजनों का साफ कहना है कि हिंदू संगठन से जुड़े होने के चलते उनके पुत्र की हत्या की गई है।

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी  तथा कांग्रेस के नेता मृतक रिंकू के घर सांत्वना देने तक नहीं पहुंचे हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार के इशारे पर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हेल्पिंग हैंड संस्था के फाउंडर मनोज अरोरा ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन हिंदू धर्म की आस्था को आघात  पहुंचाने का प्रयास कर हिंदू धर्म के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, जिससे हिंदू समाज में रोष है। कहा कि केजरीवाल सरकार के शासन में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है ,जिससे आम आदमी में भय का माहौल कायम है।

इस दौरान अक्षय अरोरा, रघुवीर सिंह, केसरी लाल, राजेश कश्यप, गौरव अरोरा, विक्की ठुकराल, मुकेश गुप्ता, रमाकांत, रमेश तिवारी, नंदला, राजेश कुमार, मयंक अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार