बाराबंकी: दुकान में आए, बैठे और लूट लिए दिन दहाड़े लाखों के गहने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिलोकपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में सर्राफा के दुकानदार से गहनों का डिब्बा लूट ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित के मुताबिक करीब ढाई लाख कीमत का सामान लूटा गया। थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर निवासी कमलेश जैन …

त्रिलोकपुर/ बाराबंकी, अमृत विचार। दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में सर्राफा के दुकानदार से गहनों का डिब्बा लूट ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित के मुताबिक करीब ढाई लाख कीमत का सामान लूटा गया।

थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर निवासी कमलेश जैन कपड़ा के बड़े व्यवसायी है। इसी दुकान में सर्राफा का कारोबार भी करते है। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान में लाकेट दिखाने को कहा दुकानदार ने अपनी सर्राफा काउंटर से गहनों का डिब्बा निकाल कर पसंद कराने लगा।

बदमाशो ने लाकेट के 14 सौ रुपये और 3 हजार एडवांड रुपये देकर बोले कि अभी पत्नी के साथ आऊंगा तो बाकी समान लूंगा। आंखों से कमजोर वृद्ध दुकानदार ने कहा ठीक है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि काउंटर से उठकर वह कपड़े की तरफ गया । इसी बीच बदमाशो ने गहनों का डिब्बा काउंटर के दराज से निकाल कर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर दुकानदारो और ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गयी ।

कस्बे की बीच बाजार से लूट की इस वारदात से व्यपारियो में काफी आक्रोश पनप गया है। व्यपारियो का कहना है कि घटना को दर्ज करके दो दिनों के अंदर इसका खुलासा न हुआ तो व्यापारी समाज बैठक करके जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।

घटना स्थल का पड़ोसी दुकानदार मयंक गुप्ता ने बताया कि जैसे ही बाइक सवार सर्राफा दुकान पर आए उनके चेहरे के भाव देख कर उन्हें शक पैदा हो गया। उन्होंने बाइक की फोटो खींच ली। पीड़ित ने बताया कि मौके पर दो सिपाही जांच को आये है। पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दी है।

संबंधित समाचार