बाजपुर: एक मुट्ठी मिट्टी और पानी लेकर किसानों ने किया गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच
बाजपुर, अमृत विचार। सैकड़ों किसानों ने संगठित होकर शनिवार को शोक मार्च लेकर बाजपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया। किसान अपने साथ एक-एक मुट्ठी मिट्टी, पीने का पानी भी साथ लेकर गए हैं। सैकड़ों की संख्या में किसान दोराह-बाजपुर के निकट स्थित एक मैरिज पैलेस में एकत्रित हुए, वहां से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के …
बाजपुर, अमृत विचार। सैकड़ों किसानों ने संगठित होकर शनिवार को शोक मार्च लेकर बाजपुर से गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया। किसान अपने साथ एक-एक मुट्ठी मिट्टी, पीने का पानी भी साथ लेकर गए हैं।
सैकड़ों की संख्या में किसान दोराह-बाजपुर के निकट स्थित एक मैरिज पैलेस में एकत्रित हुए, वहां से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एक-एक मुट्ठी मिट्टी, पीने का पानी आदि लेकर वाहनों से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने बांहों पर काली पट्टी भी बांध रखी थी। इस मौके पर कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है और दिल्ली के बॉर्डर पर हो रहे किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
उन्होंने 26 जनवरी को दिल्ली में बिलासपुर रामपुर निवासी नवरीत की मौत की मजिस्ट्रेट जांच करवाने की मांग उठाई है। बताया कि मृतक नवरीत की याद में शोक मार्च लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहे हैं, जिसमें पीलीभीत, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा आदि के किसान मुरादाबाद से उनके साथ आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर भाकियू के प्रदेश कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह रंधावा, हरमंदर सिंह बरार, कुलविंदर सिंह किंदा, उद्दयन कपूर उर्फ मिक्की, मंगा सिंह, निर्मल सिंह, परविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरसेवक सिंह, जगवीर सिंह, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।
