बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शीशगढ़। अलाव तापने के बाद चचेरे तहेरे भाईयों में पैसों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद चचेरे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने …

अमृत विचार, शीशगढ़। अलाव तापने के बाद चचेरे तहेरे भाईयों में पैसों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद चचेरे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गांव जिया नगला निवासी वीर सिंह (45) पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार रात गांव में अलाव ताप रहे थे। उनका तहेरा भाई मनोज भी अलाव ताप रहा था। लेन देन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच मनोज ने वीर सिंह के मुंह पर जोरदार घूंसा मार दिया। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने विवाद का निपटारा कर दिया।

कुछ घण्टे के बाद वीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सीओ व थाना प्रभारी योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। लोगों से मौत के कारण को लेकर पूछताछ की। जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है, लेकिन मृतक के परिवार के लोग अपने ही सात तहेरे भाइयों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। मृतक के सगे भाई कृष्णपाल ने बताया कि उनके परिवार के एक व्यक्ति की शादी अपनी एक रिश्तेदार से कराने को उनके तहेरे भाई मनोज ने 20 हजार रुपये लिये थे। उन्हीं रूपयों को टोकने पर हमारे तहेरे सातों भाईयों ने उनके भाई वीर सिंह को पीट पीटकर मार डाला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस ने वीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जांच की जा रही है। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार