आज का राशिफल | 14 फरवरी, 2021
मेष राशि आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान-पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। वृष राशि आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। जीवनसाथी …
मेष राशि
आज आपको उत्साहवर्धन किए जाने की संभावना है। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान-पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुक्सान होने की भी संभावना हैै। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।
वृष राशि
आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी प्रसन्नचित व संतुष्ट रहेगा। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। व्यापार में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।
सिंह राशि
आज आप आप बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह व्यापार पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है।
कन्या राशि
आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें।
तुला राशि
आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।
धनु राशि
आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है घर या प्लाॅट खरीदना चाहें लाभ का सौदा होगा।
मकर राशि
आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। नए घर में निवेश करना चाहते हैं समय उत्तम रहेगा। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि
आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे।
