मुरादाबाद: अपने-अपने तरीकों से आज होगा इश्क का इजहार
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूं तो मोहब्बत किसी दिन या महीने की मोहताज नहीं होती फिर भी युवाओं में फरवरी माह में इसको लेकर काफी क्रेज रहता है। इस पूरे सप्ताह मोहब्बत के नशे में चूर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो चुका है। आज इजहार-ए-इश्क का दिन है, प्रेमी-जोड़ा अपने-अपने तरीकों से इश्क इश्क का इजहार …
मुरादाबाद,अमृत विचार। यूं तो मोहब्बत किसी दिन या महीने की मोहताज नहीं होती फिर भी युवाओं में फरवरी माह में इसको लेकर काफी क्रेज रहता है। इस पूरे सप्ताह मोहब्बत के नशे में चूर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो चुका है। आज इजहार-ए-इश्क का दिन है, प्रेमी-जोड़ा अपने-अपने तरीकों से इश्क इश्क का इजहार करेंगे। जिसके लिए युवाओं ने सप्ताह भर से तैयारियां कर रखी थीं।

आज दिन भर शहर की फिजाओं में मोहब्बत की महक घुल युवाओं को एक-दूजे की ओर खींचती रहेगी। कोई रूबरू होकर तो कोई सोशल मीडिया से ही अपने इश्क का इजहार करेगा।

सात फरवरी से शुरू हुए वेलेंटाइन वीक में किसी ने घुटने पर बैठकर अपने इश्क का इजहार किया तो किसी ने चाकलेट देकर अपने प्यार में मिठास घोली। ऐसे में हर प्रेमी-प्रेमिका ने अपने वेलेंटाइन को रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन, आज है इस वीक का आखिरी दिन, वेलेंटाइन डे, जिसका युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रेमी-जोड़े अपना पूरा दिन एक-दूसरे के साथ बिताना पंसद करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग अपने वेलेंटाइन को सरप्राइज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
उपहारों से गुलजार हो गई दुकानें
वेलेंटाइन को लेकर युवाओं के साथ ही नवविवाहित जोड़ों में भी खासा उत्साह है। यह ही कारण है कि बाजारों में दुकानें उपहारों से गुलजार हो गई हैं। प्रेमी-जोड़ों को रिझाने के लिए दुकानदारों ने भी हर तरह के उपहार तैयार किए हैं। प्राकृतिक फूलों के साथ सेवन डेज ग्रींटिग युवाओं की पहली पंसद बन गए हैं।
शादीशुदा जोड़े भी दिखे उत्साहित
यह वेलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक ही सीमित नहीं है। शादीशुदा जोड़े भी वेलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वे अपने दिल की बात साथी को बताने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म हो गया है। वेलेंटाइन डे को लेकर महानगर के गिफ्ट कार्नर सज गए हैं।
चेतन चौहान, प्रबंधक, आर्चीज गैलरी
इस बार वेलेंटाइन डे पर सेवन डेज ग्रीटिंग कार्ड और ज्वेलरी युवाओं की पहली पसंद बन गई है। हालांकि इस सेवीन डे ग्रीटिंग कार्ड में वेलेंटाइन वीक का महत्व दिया गया है।
