मुरादाबाद: मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, धुनाई कर पुलिस को किया सुपुर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर चोरी कर रहे युवक को क्षेत्रीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हत्थे लगे चोर की लोगों ने धुनाई कर दी। बाद में चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला सिविल …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर चोरी कर रहे युवक को क्षेत्रीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हत्थे लगे चोर की लोगों ने धुनाई कर दी। बाद में चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डिप्टीगंज चौराहे स्थित शिव मंदिर का है। रविवार की सुबह करीब छह बजे डिप्टीगंज चौराहे के पास रहने वाले सोनू, सुधीर और शुभम मंदिर में रोज-मर्रा की तरह पूजा करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा हुआ था और अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो एक युवक दानपात्र का ताला तोड़कर रुपए निकाल रहा था। तीनों को देखकर उसने भागने की कोशिश की तो उन्होंने पीछा करके दबोच लिया।

युवक के पास से करीब सात सौ रुपए, दो पीतल के लोटे और एक सरिया मिला। जिस पर तीनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोर-शराबा होने पर तमाम लोग मौके पर आ गए। बाद में उसे सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी डीएसपी दरवेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग मठ वाली गली नंबर सात निवासी मुस्लिम है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार