मुरादाबाद: फैसले के बाद भी नहीं दी उधार ली रकम, दर्ज होगी रिपोर्ट
मुरादाबाद,अमृत विचार। फैसले के बाद भी युवक ने उधार ली गई रकम वापस नहीं की। कई बार तगादा करने पर पहले वह टरकाता रहा, बाद में रकम देने से साफ इंकार कर दिया। दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो आरोप सही …
मुरादाबाद,अमृत विचार। फैसले के बाद भी युवक ने उधार ली गई रकम वापस नहीं की। कई बार तगादा करने पर पहले वह टरकाता रहा, बाद में रकम देने से साफ इंकार कर दिया। दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो आरोप सही पाए गए। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सीओ कटघर ने मुगलपुरा थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के निकट लाल स्कूल निवासी मोहम्मद सलीम का कहना है कि उनकी कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतवाड़ा अहमदनगर निवासी मोहम्मद जियाउल से जान-पहचान थी। एक बार आवश्यक काम बताते हुए जियाउल ने उससे करीब चार लाख रुपए उधार ले लिए। काफी समय तक उसने रकम वापस नहीं की तो उसने तगादा किया। जिस पर वह टाल-मटोल करने लगा।
सलीम के अनुसार लंबा वक्त होने पर उसने कुंदरकी थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद थाने में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ, जिसमे तय हुआ कि जियाउल 330000 रुपए वापस करेगा। समझौता होने के बाद उसने करीब 70 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद लाकडाउन लग गया तो उसने कारोबार ठप होने का हवाला देते हुए बाद में रकम देने की बात कही। सलीम के अनुसार लाकडाउन के बाद कहा तो बोला निकाह के बाद पैसे देगा।
निकाह करने के बाद जब तगादा किया तो पहले वह टाल-मटोल करता रहा, बाद में शेष रकम करीब ढ़ाई लाख रुपए देने से इंकार कर दिया। सलीम ने इस मामले की शिकायत सीओ कटघर से की तो उन्होंने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर सीओ ने मुगलपुरा एसओ को आरोपी जियाउल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
