India vs England: अश्विन ने बेन स्टोक्स को आउट कर बनाया खास रिकॉर्ड, हरभजन को पीछे छोड़ा
चेन्नई। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गये। INNINGS BREAK! #TeamIndia take a 195-run lead after bowling out England for 134 in the 2nd @Paytm #INDvENG Test! 5⃣ wickets for @ashwinravi99 2⃣ wickets …
चेन्नई। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गये।
INNINGS BREAK! #TeamIndia take a 195-run lead after bowling out England for 134 in the 2nd @Paytm #INDvENG Test!
5⃣ wickets for @ashwinravi99
2⃣ wickets each for @ImIshant & @akshar2026
1⃣ wickets for Mohammed SirajScorecard ? https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/eGApzbHf1V
— BCCI (@BCCI) February 14, 2021
अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28.76 के औसत से 265 विकेट हैं। अश्विन का औसत 22.67 है। महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं।

वह भारत के टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं जिनके नाम 619 विकेट हैं। हरभजन इस सूची में 417 विकेट से तीसरे और 400 विकेट के करीब बढ़ रहे अश्विन चौथे स्थान पर हैं। कपिल देव इस सूची में 434 विकेट से दूसरे नंबर पर हैं।
