हल्द्वानी: साइकिल चोर गिरोह के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी चौकी क्षेत्र से वर्ष 2020 में सिलसिलेवार तरीके से साइकिल चुराने वाले चोर गिरोह के फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने पेश न होने पर आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी चौकी क्षेत्र से वर्ष 2020 में सिलसिलेवार तरीके से साइकिल चुराने वाले चोर गिरोह के फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने पेश न होने पर आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
वर्ष 2020 में चौकी क्षेत्र में दो मार्च से लेकर चार मार्च के बीच तीन स्थानों से साइकिल चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही पांच मार्च को चोरी की तीनों साइकिलों समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर हैडागज्जर के जंगल में छुपाई गई चोरी की छह अन्य साइकिल भी बरामद हुई थी। आरोपी साइकिल चोरी कर बेच देते थे। इन मामलों में एक आरोपी खत्ताबंगर निवासी रमेश मौर्य कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने शनिवार को फरार आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
