एक दिन में 12 मिलियन व्यूज के साथ पवन सिंह ने मचाया तहलका, ‘लहंगवा लस लस करता’ ने बनाया रिकार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज पावर स्टार पवन सिंह का पहला होली गीत ‘लहंगवा लस-लस करता’ ने रिलीज होने के मात्र 3 …

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज पावर स्टार पवन सिंह का पहला होली गीत ‘लहंगवा लस-लस करता’ ने रिलीज होने के मात्र 3 घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज, 6 घंटे में 4 मिलियन व्यूज और 8 घंटे में 6 मिलियन व्यूज, 14 घन्टे में 9 मिलियन व्यूज और 20 घंटे में 12 मिलियन व्‍यूज यूट्यूब पर पार कर लिया था।

इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा नीलम गिरी हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह ने अपने इस गाने की सक्‍सेस के बाद अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कहा कि बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि जो हम तक पहुंच नही सकते वो हमको क्या गिराएंगे, हमारे दुश्मनों से कहो अपना कद उंचा करें, बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे, हर हर महादेव।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज