बरेली: कारोबारी बनाने में मददगार साबित होगा उद्यम सारथी एप
अमृत विचार, बरेली। यदि आप उद्यमी बनना चाहते हैं..लेकिन रोजगार कैसे शुरू करें, जैसी उलझनों से जूझ रहे है तो परेशान मत हों, क्योंकि इन्ही उलझनों को सुलझाने और बैंक ऋ ण दिलाने में उद्यम सारथी एप मददगार साबित हो सकता है। इस एप में घर बैठे सारी जानकारी मिलेगी कि किस तरह से उद्यम …
अमृत विचार, बरेली। यदि आप उद्यमी बनना चाहते हैं..लेकिन रोजगार कैसे शुरू करें, जैसी उलझनों से जूझ रहे है तो परेशान मत हों, क्योंकि इन्ही उलझनों को सुलझाने और बैंक ऋ ण दिलाने में उद्यम सारथी एप मददगार साबित हो सकता है। इस एप में घर बैठे सारी जानकारी मिलेगी कि किस तरह से उद्यम स्थापित किया जाए, कहां आवेदन करना होगा, कैंसे बैंक से ऋ ण मिलेगा, व्यवसाय के संबंध में प्रशिक्षण और व्यापार कैंसे बढ़ाए आदि।
रोजगार बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सारथी को साथी बनाने पर जोर दे रही है। उद्यमी सारथी एप का मकसद प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना होगा। रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएगी। उद्योग विभाग की ओर से सभी उपयुक्त उद्योग को एप डाउनलाउड करने एवं दूसरों को डाउनलोड कराने के लिए कहा गया है।
एप में मिलेंगी यह जानकारी
उद्यमिता:नए कारोबार की शुरूआत, व्यापार की योजना, उद्यमिता कौशल, व्यापार, वैधानिक पंजीकरण, वैधानिक बही खाता और वित्तीय विवरण को समझना, बाजार की योजना, डिजिटल मार्केंटिंग, आयकर अनुपालन, आयात-निर्यात, बैंकिंग, वित्तीय संस्थान योजना, सरकारी योजना (पीडीएफ एवं वीडियो के माध्यम से समझाया गया है।
विशेषज्ञ से चर्चा का लाभ
साइबर सुरक्षा प्रॉक्सी एवं स्कैनिंग, कृत्रिम बुद्धिमता, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉक चेन, बौद्धिक संपदा अधिकार, सोशल मीडिया की रणनीतियां, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी
ऋण के लिए आवेदन की सुविधा
केवीआईसी, पीएसबी ऋ ण एवं अन्य। ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण व टृलकिट योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा, श्रम सम्मान योजना, सरकारी योजनाएं जैसे मुद्रा, स्टैंडअप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया स्कीम डिपोर्ट पोर्टल, एनएसाआईसी पंजीकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए राष्ट्रीय संस्थान, राष्ट्रीय लघु उद्येाग निगम, निवेश मित्र आदि।
आपका बाजार
आगरा, बलिया, गाजीपुर, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, मथुर, समेत सभी जिले
सफलता की कहानियां भी मौजूद
ओडीओपी के तह चयनित उद्योग के कुछ सफल उद्यमियों का इंटरव्यू, प्रोडक्ट की जानकारी के साथ शामिल है। जैसे हाथरस के हींग व्यापारियों की कहानियां भी शामिल हैं।
उद्यम शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उद्यम सारथी एप बहुत ही उपयोगी है। लखनऊ से एप पर काम शुरू करने को कहा गया है। हम लोग इसकी निगरानी एवं बाधा उत्पन्न होने पर सहायता करेंगे। अगर कोई युवा उद्यम शुरू करना चाहता है तो इसके माध्यम से तमाम प्रक्रिया पूरी कर सकता है। यह भी पता चल जाएगा कि किस विभाग में फाइल रूकी है। अधिक से अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर फायदा उठा सकते हैं। -ऋषि रंजन गोयल, उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र
