बिजनौर: महापंचायत में प्रियंका गांधी बोलीं, जो गन्ने की कीमत दे ना सका, वो जान की कीमत क्या जाने
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह, बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान और शायर इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को …
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह, बिजनौर जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान और शायर इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी। उन्होंने बार-बार रोजगार, किसानों की बात की, लेकिन अब उनके राज में कुछ नहीं हो रहा है।
प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन्होंने आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर कीजिए और इन कानूनों को वापस लीजिए। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, गरीब की कमर तोड़ी गई और अमीरों की मदद की गई। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों की मृत्यु हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया।
