मुरादाबाद : सीएम योगी ने 2754 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास की 183.10 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं को जनता के हवाले किया। जिनमें 103.69 करोड़ की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। जबकि 79.41 करोड़ लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। सामूहिक विवाह में 2754 जोड़े एक दूसरे के हुए। …

मुरादाबाद, अमृत विचार।सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास की 183.10 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं को जनता के हवाले किया। जिनमें 103.69 करोड़ की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। जबकि 79.41 करोड़ लागत की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। सामूहिक विवाह में 2754 जोड़े एक दूसरे के हुए। पंडाल में हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई व बौद्ध सम्प्रदायों के जोड़ों को मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद दिया और उनके सुखद जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार समाज के सभी वर्गो के सर्वांगीर्ण विकास एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही है। निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह जन जनकल्याण और विकास के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। राज्य में प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिद्धान्त पर कार्य हो रहा है। यूपी में कोई भूखे पेट नहीं रहेगा। बेरोजगारी के खिलाफ हमारी जंग है। सरकार लोगों को रोजगार देने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक राष्ट्रनिर्माण के कार्य में समर्पित रहते हैं। हमें उनके प्रयास का सवर्था आदर करना चाहिए। दावा कि राज्य और केंद्र सरकार उनके परिवार के कल्याण की जिम्मेदारी सरकार निभा रही हैं। हमारे एजेण्डे में गांव,गरीब और किसान हैं। अन्नदाता किसान के जीवन में खुशहाली देश की उन्नति का आधार हैं। निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने असंगठित क्षेत्र के निर्माण श्रमिकों का आह्वान किया कि ऐसे लोग कर्मकार कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण कराकर शासन की योजनाओं का लाभ उठायें। कहा कि यह हमारी भारतीयता की ही ताकत है जिससे यह सामूहिक विवाह का आयोजन शान्ति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरा हुआ। उन्होंने सामूहिकता की शक्ति पर बल दिया। कहा वैश्विक महामारी के सफल प्रबन्धन एवं नियंत्रण में देश-प्रदेश के प्रति धारणा में सकारात्मक बदलाव आया है। विश्व पटल पर हमारी विशिष्ट पहचान स्थापित हुई है।

पानी बचाने की अपील कर गए योगी
मुरादाबाद। बेटियों की शादी में पानी बचाने की अपील कर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। उन्होंने 2022 तक घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की वचनबद्धता दोहराई। साथ ही जल संरक्षण की अपील कर गए। बोले, रेन वाटर हार्वेस्टिंग भी हमारी जिम्मेदारी है। इसे असरदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बैंक में धन जमा करने और गाढे समय में उस धन के काम आने की बात समझाई। कहा जैसे, बैंक में जमा धन में काम आता है, उसी तरह संचित जल भी हमारी मदद करेगा। इसलिए हमें जल संरक्षण करना होगा। कहा कि सरकार का नारा भी है जल है तो कल है।

अटल विद्यालय में अनाथों को भी पढाएगी सरकार
श्रमिकों के साथ सरकार की वचनबद्धता स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय योजना द्वारा संचालित विद्यालयों की चर्चा की। बोले, हम श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करने जा रहे हैं। अनाथ बच्चों को भी इस विद्यालय में शिक्षा देंगे। उनके रहने खाने और पढ़ाई के दौरान के जरूरी संसाधन का इंतजाम करेंगे। जिससे श्रमिक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र का कर्णधार बना सकते हैं। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और किसान को केंद्रित करके सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं।

रेलवे के लोकोशेड पुल का लोकार्पण कर गए योगी
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री शादी योजना में नवदंपति को आशीर्वाद देने आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इस दौरान वह शहर के विकास में बेहतर साबित होने वाले लाकोशेड पुल को जनता के हवाले कर गए। हालांकि यह पुल चार माह पहले से खोल दिया गया। यह पुल साल 2015 में स्वीकृत हुआ था। रेलवे की वजह से पुल का निर्माण देर से पूरा हो पाया। इसे राज्य सरकार की ओर से सेतु निगम और रेलवे की निर्माण इकाई से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभा में एक-एक कर सभी प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया और इस बात की उम्मीद जताई कि इन योजनाओं के पूरा होने का लाभ लोगों को मिल रहा है।

इन योजनाओं का किया लोकार्पण
मुरादाबाद-दिल्ली मार्ग (पुराना राष्ट्रीय मार्ग-24) पर लोकोशेड रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण
मंडलीय होमगार्ड्स प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण, क्राइम ब्रांच की स्थापना हेतु अनावासीय भवनों का निर्माण
बाईपास भाग-2 के कि0मी0 14 से होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र तक के मार्ग का नवनिर्माण
अमृत योजना कार्यक्रम में नगर क्षेत्र में पेयजल गृह संयोजन कार्य
सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम बरबारा मजरा पेयजल योजना
रतनपुर कलां पेयजल योजना कुंदरकी
राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में शरीफनगर ग्राम पेयजल योजना
मुरादाबाद में असालतनगर बघा ग्राम पेयजल योजना
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सहसपुरी में पेयजल योजना डिलारी
मुरादाबाद में सरकड़ा खास ग्राम पेयजल योजना मूढापांडे
सांसद आदर्श ग्राम योजना में ग्राम डिडोरा की पेयजल योजना का निर्माण
सांसद आदर्श ग्राम योजना में पल्लूपुरा घोसी में पेयजल योजना का निर्माण
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में 158 प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरी कलां विकास खंड, छजलैट
एमआरआई मशीन की स्थापना के लिए अतिरिक्त कक्ष/भवन निर्माण
कान्हा गोशाला का निर्माण, नाजरपुर मूढापांडे, पशु चिकित्सालय, दलपतपुर, पशु चिकित्सालय, जटपुरा
रामनगर गंगपुर से स्योडारा संपर्क मार्ग के शेष भाग का नव निर्माण
मदारपुर से बुद्धनगर तक मार्ग का नवनिर्माण
वीरुवाला से कोटा महमूदपुर मार्ग का नवनिर्माण
भायपुर से नारायनपुर तक मार्ग का नवनिर्माण
दारापुर (मदारपुर) से शरीफनगर तक मार्ग का नवनिर्माण
नवीन राजकीय हाईस्कूल खदाना, विकास खंड, मुरादाबाद
नवीन हाईस्कूल हुसैनपुर छिरावली विकास खंड, मूढापांडे
साधन सहकारी समिति लिमिटेड, डोमधर के परिसर में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
साधन सहकारी समिति लिमिटेड, रौड़ा के परिसर में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
साधन सहकारी समिति लि. गुलड़िया के परिसर में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
साधन सहकारी समिति लि. गूंगानगला के परिसर में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
साधन सहकारी समिति लि. अमरपुर काशी के परिसर में 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का निर्माण
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शरीफनगर ठाकुरद्वारा का निर्माण
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शरीफनगर ठाकुरद्वारा का निर्माण
जिला अस्पताल मुरादाबाद में प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न यूनिट का निर्माण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में रोगी आश्रय स्थल भवन का निर्माण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में रोगी आश्रय स्थल भवन का निर्माण

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
9वीं वाहिनीं पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण
23वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण
24वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण
पुलिस लाईन में 200 पुरुष कर्मियों हेतु हास्टल निर्माण का कार्य
इलेक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र लाकडी फाजलपुर (लालपुर हमीरपुर)
33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र छज्जू नगला का निर्माण
राजकीय महाविद्यालय कांठ, करनपुर से चन्दूपुरा मार्ग के किमी 2 में जब्दी नदी पर लघु सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कामन सर्विस सेन्टर विकास खण्ड डिलारी
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय डींगरपुर में एडमिन ब्लाक का निर्माण
मूढापांडे हवाई पट्टी के अवशेष परिधि मार्ग का नवनिर्माण कार्य

मुख्यमंत्री बोल, सरकार के कार्य जनता का बताएं कार्यकर्ता
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं संग परिचयात्मक बैठक की। सभी को लोगों के संपर्क में रहने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी। बोले, उत्तर प्रदेश से युवा को कोचिंग के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर जाना पड़ता था, अब हम प्रदेश में ही कोचिंग की ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं। ऐसे फैकेल्टी ला रहे हैं कि यहां के युवाओं को कोटा जाने कि आवश्कता न पड़े। कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। सभी मेहनत करेंगे तो पार्टी और मजबूत होगी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, प्रभारी मंत्री डा.महेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, महानगर महामंत्री नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, जिला महामंत्री हरज्ञान सिंह, राजन विश्नोई, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, जिला संजय ढाका, गजेंद्र चौधरी, हरीश जाटव, मदालसा शर्मा, मनमोहन सैनी, धर्मेश सैनी, मनोज गुप्ता, दिनेश ठाकुर मुख्य रूप मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित समाचार