जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘रूही’ इस तारीख को सिनेमाघर में होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को रिलीज होगी। पिछले काफी समय से राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही अफसाना’ की चर्चा थी। फिल्म का नाम अब बदलकर ‘रूही’ कर दिया गया है। यह फिल्म 11 मार्च 2021 …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ 11 मार्च को रिलीज होगी। पिछले काफी समय से राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही अफसाना’ की चर्चा थी। फिल्म का नाम अब बदलकर ‘रूही’ कर दिया गया है। यह फिल्म 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘रूही’ का ट्रेलर 16 फरवरी 2021 को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म ‘रूही’ का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

सिनेमाघरों में 11 मार्च को होगी रिलीज फिल्म का टीजर जाह्नवी कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया है। टीजर को साझा करते हुए जाह्नवी ने लिखा, ‘इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है। सिनेमाघरों में जादू लौट रहा है’ आप इस टीजर में देख सकते हैं कि फिल्म 11 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर से हम अंदाजा लगा सकते हैं यह हॉरर- कॉमेडी फिल्म है जोकि सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

टीजर में जाह्नवी कपूर दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं, वहीं राजकुमार और वरुण दूल्हे के जोड़े में हैं। सभी ने एक साथ दर्शकों को भूतिया शादी में इनवाइट किया है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित समाचार