Pakistan vs South Africa:100वीं टी-20 जीत के साथ पाकिस्तान ने 2-1 से जीती सीरीज
लाहौर। मोहम्मद नवाज (13 रन पर दो विकेट और नाबाद 18) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को रविवार को तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। पाकिस्तान ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में …
लाहौर। मोहम्मद नवाज (13 रन पर दो विकेट और नाबाद 18) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को रविवार को तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
पाकिस्तान ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। पाकिस्तान की यह 100वीं टी-20 जीत है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गयी है। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
दक्षिण अफ्रीका ने एक समय अपने सात विकेट मात्र 65 रन पर गंवा दिए थे लेकिन डेविड मिलर ने 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 85 रन ठोककर दक्षिण अफ्रीका को 164 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान की तरफ से जाहिद महमूद ने 40 रन पर तीन विकेट, हसन अली ने 29 रन पर दो विकेट और मोहम्मद नवाज ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके।
? Three matches
? 197 runs at 98.50The highest run-getter of the #PAKvSA T20I series, @iMRizwanPak, has moved up 116 slots to a career-best position in the latest @MRFWorldwide ICC T20I Rankings for batting.
— ICC (@ICC) February 15, 2021
पाकिस्तान की तरफ से ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 42, कप्तान बाबर आजम ने 30 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 44, मोहम्मद नवाज ने 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 18 और हसन अली ने सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 20 रन ठोके। हसन अली ने 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारकर मैच समाप्त कर दिया।
हसन अली ने इस ओवर की पहली गेंद पर भी छक्का मारा था। नवाज ने 17वें ओवर में एक छक्का और 18वें ओवर में दो चौके मारे थे। नवाज प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
