मुरादाबाद: तनाव में चल रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र में पीतल फर्म में काम करने वाले युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। मझोला थाना क्षेत्र …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र में पीतल फर्म में काम करने वाले युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी 25 वर्षीय दीपक सैनी पुत्र भगवानदास पीतल की एक फर्म में काम करता था। उसके चाचा दिनेश कुमार के अनुसार उसे शराब पीने की लत लग गई थी, जिसके कारण करीब डेढ़ साल पूर्व उसकी पत्नी भी बेटी के साथ उसे छोड़कर चली गई थी।

रविवार की रात करीब 10 बजे उसकी मां राजवती उसे खाना देने कमरे में गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने उसे आवाज लगाई। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मां ने खिड़की से झांक कर देखा, तो अंदर का दृश्य देख उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। कमरे में उसका शव छत में लगे कुंडे से झूल रहा था। इसे देख उनकी चीख निकली तो परिवार के अन्य लोग घबराकर उधर की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर जा पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।

पत्नी के चले जाने से तनाव में था दीपक
दीपक के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि पत्नी के चले जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। अक्सर गुमसुम सा रहता था। किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। जब मन होता था तो काम करने लग जाता और जब मन होता, घर बैठ जाता था। उसकी यह हताशा इस कदर बए़ गई कि उसने आखिरकार अपनी जीवनलीला समाप्त करने का ही निर्णय ले डाला।

 

संबंधित समाचार