लखनऊ: महिलाओं को सोना, चांदी चमकाने का झांसा देकर चुराते थे जेवर, तीन गिरफ्तार
अमृत विचार, लखनऊ। थाना ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह तीन शातिर अपराधी महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे और मौका देखकर महिलाओं के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। ठाकुरगंज थाने पर सोमवार को एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी आईपी सिंह ने प्रेस …
अमृत विचार, लखनऊ। थाना ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह तीन शातिर अपराधी महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे और मौका देखकर महिलाओं के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। ठाकुरगंज थाने पर सोमवार को एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी आईपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।
थाना सहादतगंज, अमीनाबाद और तालकटोर मे यह शातिर अपराधी बुजुर्ग महिलाओं के साथ उनके सोने और चांदी के जेवर को चमकाने और साफ करने के नाम पर लाखों रुपए की घटनाओं को अब तक अंजाम दे चुके है। ठाकुरगंज पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से लूटे गये महिलाओं के आभूषण को भी पुलिस ने बरामद किया है।
