लखीमपुर खीरी: शार्ट सर्किट से एनआईसी सेंटर में लगी आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज हुए राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कलेक्ट्रेट परिसर मे बने एनआईसी सेंटर मे सोमवार को अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सेंटर मे आग लगने से लोगों मे अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेट की टीम मौके पर पहुँची लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल की कई गाड़ियों को तत्काल …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। कलेक्ट्रेट परिसर मे बने एनआईसी सेंटर मे सोमवार को अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सेंटर मे आग लगने से लोगों मे अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेट की टीम मौके पर पहुँची लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल की कई गाड़ियों को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

इस दौरान आनन फानन मे वहां मौजूद भीड़ को बाहर किया गया। घटों मश्कत के बाद दमकल की गड़ियों ने आग पर काबू पाया। एनआईसी मे लगी भीषण आग से लाखों रूपये के सामान का नुकसान होने अनुमान लगाया जा रहा है। आग की घटना पर मौके पर एडीएम,सदर एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए।

आग उस वक्त लगी जब एनआईसी सेंटर का पूरा स्टाफ काम में लगा हुआ था। जैसे तैसे एनआईसी सेंटर मे मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि दमकल के कर्मचारियों ने कड़ी मश्कत करने के बाद कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया।

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एनआईसी सेंटर पर सोमवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान कई कर्मचारी सेंटर पर काम कर रहे थे। बाहर के लोगों ने जब सेंटर से उठता धुआं देखा तो काफी मसक्कत के बाद अंदर दाखिल हुए लोगों ने अंदर फंसे कर्मचारियों को बा मुश्किल बाहर निकाला।

फायर ब्रिगेड जबतक आग पर काबू पाती तब तक एनआईसी में हजारों की संख्या में मौजूद अहम दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जाता है।एनआईसी में लगी आग की खबर सुनकर एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एनआईसी सेंटर में पूरे जिले समेत देश के अहम सुरागों के दस्तावेज मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट परिसर मे पड़ी पाइप लाइनें भी नही आई काम

पूरे कलेक्ट्रेट परिसर मे आपात समय मे काम आने वाली पाइप लाइनें तो डाली गई। मगर सोमवार को एनआईसी सेंटर मे लगी आग के दौरान वह भी धोखा दे गई। आग की सूचना पर पहुची दमकल की दो गाड़ियां भी आग पर काबू नही पा सकी। तब वहां मौजूद पाइप लाइनों से आग बुझाने के लिए बात कही गई। पाइप लाइनों पानी न मिलने से कहीं न कही दमकल विभाग को कड़ी मश्कत करनी पड़ी।

पंचायत चुनाव सर पर और जल गया एनआईसी सेंटर

एनआईसी सेंटर प्रशासन के लिए एक महत्पूर्ण सेंटर है यंहा पर सभी सरकारी काम काज होते है। यंहा प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक अधिकारियों से संवाद का हिस्सा है। पूरे जिले का डेटा यंहा पर अपलोड किया जाता है। आग लगने से जंहा पूरा एनआईसी सेंटर जलकर राख हो गया। वहीं सारा डेटा भी तहस नहस हो गया है। सबसे बड़ी बात कि पंचायत चुनाव सर पर है और एनआईसी सेंटर को आग ने अपनी आगोस मे ले लिया है।

एक घंटे पहले डीएम एसपी एनआईसी सेंटर मे कर रहे थे बैठक

एनआईसी सेंटर मे आग लगने से पहले लगभग एक घंटे पहले डीएम शैलेंद्र सिंह व एसपी विजय ढुल इसी एनआईसी सेंटर मे बैठक कर रहे थे। जिले के यह अधिकारी लगभग 12 से एक के बीच यंहा से निकले और लगभग दो बजे के आस पास एनआईसी सेंटर मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसको लेकर लोगों मे तरह तरह की चर्चा भी हो रही है।

 

संबंधित समाचार