अयोध्या: राम मंदिर निधि समर्पण के लिए घर-घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे निधि समपर्ण अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता गांवो, कस्बों व बाजारों में घर घर सम्पर्क करेंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनायी गयी। पूरे अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को …

अयोध्या, अमृत विचार। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे निधि समपर्ण अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता गांवो, कस्बों व बाजारों में घर घर सम्पर्क करेंगे।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनायी गयी। पूरे अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामजन्मभूमि निधि समपर्ण अभियान के तहत कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग, परिवार के प्रत्येक सदस्य से सम्पर्क करें।

अभियान का मुख्य उद्देश्य धन का संग्रह करना नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क स्थापित करना है। जिससे सभी को अपनी आस्था समर्पित करने का अवसर मिल सके। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा अनिल मिश्रा ने कहा कि राम में आस्था रखने वाले प्रत्येक भारतीय में निधि समपर्ण अभियान को लेकर उत्साह है। विभाग प्रचारक संजय ने कहा कि यह भगवान को भक्त के श्रद्धापूर्वक समपर्ण का पुनीत अभियान है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति राममंदिर से जुड़ना चाहता है। समपर्ण अभियान से उन्हें जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सम्पर्क स्थापित करें। इस अवसर पर जिला कारवाह वेद प्रकाश गुप्ता, जिला प्रचारक रामसनेही घाट श्रीदयाल, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, रामकेवल वर्मा, राधेश्याम त्यागी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, डा सरोज मिश्रा, डा विजय बहादुर तिवारी, शत्रुहन मोदनवाल, शिव कुमार सिंह, पप्पू दूबे, सरोज जायसवाल, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती मौजूद रहे।

निधि समपर्ण अभियान में निकली भाजपा की टोलियां
रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समपर्ण अभियान के तहत भाजपा ने टीमों के द्वारा 14 से 25 फरवरी तक जनसम्पर्क के लिए महानगर में निकलने का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए इन तिथियों में आयोजित पार्टी के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये है। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक निकलने वाली भाजपा की टोलियों में बूथ से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। हर टोली में सात सदस्य होंगे। एक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी मानीटरिंग पार्टी कार्यालय से की जायेगी। पूरी योजना में पार्टी के पन्द्रह सौ कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने इस अभियान के तहत अयोध्या मुगलपुरा में जनसम्पर्क किया।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे अभियान का उद्देश्य धनसंग्रह नहीं बल्कि जनसंग्रह है। अभियान के तहत परिवारों से सम्पर्क के दौरान राममंदिर आन्दोलन के लिए हुए संघर्षो की यादें ताजा होती है। इसके साथ में प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को राममंदिर से जुड़ा हुआ पाता है। अभियान के दौरान लोगों के बीच राममंदिर को लेकर चर्चाएं होती है। जो रामराज्य की परिकल्पना को सम्बल प्रदान करता है। इस अवसर पर रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, अरविंद सिंह, डा राकेश मणि त्रिपाठी, स्मृता तिवारी, देवता पटेल, विपिन सिंह बब्लू, राजू सिंह, प्रमोद साहू, सुनील यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अनिल सिंह, संजय निषाद मौजूद रहे।

संबंधित समाचार