एमएस धोनी के अभिनेता संदीप ने की खुदकुशी, फेसबुक पर लिखी दर्द भरी दास्तान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में छोटू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। बता दें कि संदीप नाहर ने पत्नी और हालात से तंग आकर‌ खुदकुशी कर लेने‌ की धमकी भरा वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। फेसबुक पर उन्होंने इस घटनाक्रम का जिक्र …

नई दिल्ली। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में छोटू भैया का किरदार निभाने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। बता दें कि संदीप नाहर ने पत्नी और हालात से तंग आकर‌ खुदकुशी कर लेने‌ की धमकी भरा वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था। फेसबुक पर उन्होंने इस घटनाक्रम का जिक्र किया है।

अभिनेता संदीप नाहर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. संदीप ने एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और केसरी जैसी कई फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में काम किया था. मुंबई पुलिस ने कहा है कि नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

संदीप नाहर ने वीडियो में कहा कि मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा। एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था। आज यह वीडियो बनाने का मकसद है, मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है। मैं दिमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं, इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है।

डेढ़-दो साल से मैं ट्रॉमा से गुजर रहा हूं। मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है। 365 दिन लड़ना, हर रोज सुसाइड की बात करना, वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी। मैं परेशान हो चुका हूं, मेरी फैमिली को गाली देती है। मां को गाली देती है। मैं उसके सामने घर वालों का फोन नहीं उठा पाता हूं, मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है. शक करती है, शक का इलाज नहीं है। हर समय लड़ती है, पिछले दिनों घर से भाग गई थी, मैं फिर ढूंढने लगा। इसकी मां इसका साथ देती है। केस करने की धमकी देती है।

संदीप नाहर आगे कहते हैं कि कंचन का 2015-16 में एक एक्स था। जिसके साथ छह साल ये रही है. इसने अपने एक एक्स को जेल भिजवाया एक झूठे केस में। मैंने इससे तरस खाकर शादी की थी, साथ देने के लिए 2019 की बात है. हमारी नहीं बनी. कोरोना की वजह से जब घर गया तो वहां उसका वेलकम किया।

उन्होंने कहा कि दोस्तों अगर मैं कुछ करता हूं तो घर वालों को ये (कंचन) परेशान नहीं करे। मेरी फैमिली से ये बहुत नफरत करती है। केस नहीं करे, बुलेट डैडी को देना चाहता हूं। चेन मां को देना चाहता हूं। कैश कंचन ले जाए. उसे गलतियों का कभी एहसास नहीं होता है। मैं चाहता हूं कि गलतियों का एहसास हो, अगर वो आगे शादी करती है तो उसके दिमाग का कोई इलाज जरूर करा दे।

संबंधित समाचार