अमरोहा : डीएम व एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। दिवस में 32 शिकायत आई, जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मंगलवार को अमरोहा …
अमरोहा, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी सुनीति ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को सुना। दिवस में 32 शिकायत आई, जिसमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को अमरोहा ब्लाक में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम, एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए, उसका तत्काल निस्तारण किया जाये। सभी अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल को प्रति दिन अवश्य चैक करें। उन्होंने कहा कि यदि जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थों पर दबाव नही डालतें है, तो काम में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण मेहनत, ईमानदारी और मनोयोग से कार्य करें। शासन की मंशा है कि जो योजनाऐं चलाई जा रही है। उनका लाभ सिर्फ लाभार्थी को मिलना चाहिए। गरीबों का हक किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाये और गरीबों, महिलाओं और किसानों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। नकी समस्याओं का निस्तारण ईमानदारी पूर्वक करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का शीघ्रता से समाधान गुणवत्ता पूर्ण वास्तविकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा, चकबंदी, आपूर्ति, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ,बिजली, पंचायत राज, आपूर्ति, जलनिगम ,गन्ना विभाग विनिमत क्षे़त्र और बैंक की आदि सहित अन्य विभागों की 32 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 4 का शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ है इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
