रामपुर में धूमधाम से मनाई बसंत पंचमी, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। जिलेभर में मंगलवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में भी बंसत पंचमी का पर्व मनाया गया। जिसमें मां सस्वती की पूजा अर्चना भी की गई। कई जगहों पर सांस्कृति कार्यक्रम भी हुए। बसंत पंचमी के अवसर पर लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई …

रामपुर,अमृत विचार। जिलेभर में मंगलवार को बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में भी बंसत पंचमी का पर्व मनाया गया। जिसमें मां सस्वती की पूजा अर्चना भी की गई। कई जगहों पर सांस्कृति कार्यक्रम भी हुए। बसंत पंचमी के अवसर पर लक्ष्मी मंदिर चाह सोतियान मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई और छंद गाए गए। इस अवसर पर गोमती देवी, मीना कपूर, तरुण देव मिश्रा, ज्योत्सना आदि मौजूद रहे।

संदीप कौशिक उर्फ बंटा पंडित ने बताया कि माघ माह की शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन से शरद ऋतु की विदाई और बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। बसंत को यूं ही ऋतुओं का राजा नहीं कहा जाता, यह मौसम का यौवन काल है। जिस तरह यौवन मनुष्य के जीवन में बसंत काल है,उसी तरह बसंत प्रकृति का यौवनकाल है।इस समयप्रकृति अपने अप्रतिम सौन्दर्य को लेकर इठलाती है। इसके आने से सर्दी की विदाई और गर्मी के आने की आहट सुनाई देने लगती है। इस दौरान मंदिरों में भी पूजा पाठ किए जाते है घरों में मीठी पीली खिचड़ी बनाकर भोग भी लगाया जाता।

महिलाओं ने गायों को खिलाया गुड़ चना
महिला जागृति मंच द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सनातन गौशाला में कोसी मंदिर पर सरस्वी पूजन हुआ और मीठे चावल का भोग लगाया गया। इसके बाद गौशाला मे गायों और गुड़ और चने खिलाए गए। इस अवसर पर नीलम वैश्य, बबीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, मिथलेश राजपूत, कल्पना कपूर, संगीता अग्रवाल, अरुणा मांगलिक, रेनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।

मां सरस्वती का पूजन, हवन
कोसी मंदिर स्थत श्री सनातम धर्म गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में बसंत पंचती पर्व के मौके पर हवन व मां सरस्वती का पूजन कर गायों को मिष्ठान व पकवान खिलाकर भोग लगाया। इस मौके पर धनंजय पाठक, सुनील कुमार गोयल, विनोद कुमार, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, हरीश चंद्र अग्रवाल, विष्णु सरन सर्राफ, मनोज गर्ग, अनूप कुमार अग्रवाल, विनोद गुप्ता, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
महाराजा सुहेलदेव जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। इसके साथ ही कालेज में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।

बसंत पंचमी को पीले रंग के कपड़े भी पहने जाते है
बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्रों का अपना महत्व है।बसंत पंचमी के दिन पीले फूल,पीले मिष्ठान अर्पित करना शुभ माना जाता है।माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने और भेंट करने चाहिए। लोगों को सुबह उठाकर स्नान करते हैं।इसके बाद शिक्षा से जुड़ी चीजों की पूजा करते हैं.इस दिन जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।साथ ही साथ मां सरस्वती की आरती की जाती है।

कई जगह अखंड पाठों का भी आयोजन होता
हर साल बंसत पंचमी के मौके पर कई जगहों पर अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। ज्वालानगर चौकी के पास हर साल मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना करने के बाद वहां पर 48 घंटे का अंखड पाठ भी किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में आसपास के लोग यहां पर मौजूद रहते है बंसती पंचमी को लेकर पिछले कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरु कर देते है।

मंदिर में बंसती पंचमी पर हुआ हवन
पुराना गंज क्षेत्र में श्री महाशक्ति दुर्गा मंदिर में बसंत पंचमी के इस पावन पर्व पर हवन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों ने मिलकर हवन आहुति दी और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत अतुल पंडित ने मंदिर में मां दुर्गा, मा लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती का भी पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत अतुल पंडित ने बताया कि जो भी भक्त इस मंदिर में जो भी मनोकामना लेकर आते हैं। वह सभी मां दुर्गा,मां लक्ष्मी और मां सरस्वती के आशीर्वाद से पूर्ण होते हैं।इस अवसर पर आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर अश्वनी त्यागी, पुलकित अग्रवाल, अनिल रोहिल्ला, अंकित, दिव्यांश शर्मा, शिवांग शर्मा, पर्व अग्रवाल, वारिधि सेन सुबोध आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार