भारत में दक्षिण अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन की आहट, बाहर से लौटे लोगों के संक्रमति होने की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को बताया कि जनवरी में भारत में चार लोगों के सार्स-सीओवी-दो वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा जबकि फरवरी के पहले सप्ताह में वायरस के ब्राजीलीयाई स्वरूप से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की जानकारी मिली। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि भारत …

नई दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को बताया कि जनवरी में भारत में चार लोगों के सार्स-सीओवी-दो वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा जबकि फरवरी के पहले सप्ताह में वायरस के ब्राजीलीयाई स्वरूप से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की जानकारी मिली।

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि भारत में बाहर से लौटे चार लोगों के वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। संक्रमितों में से दो लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे जबकि एक एक व्यक्ति अंगोला और तंजानिया से लौटा था।

सभी यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर उन्हें पृथकवास में रखा गया है। उन्होंने कहा कि ‘आईसीएमआर-एनआईवी’ इन चार संक्रमित लोगों के नमूनों से दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप को अलग करने और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में ब्राजील से लौटे एक व्यक्ति के वायरस के ब्राजीलीयाई स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा