आज का राशिफल | 17 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। वृष राशि आज व्यय आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का …

मेष राशि

आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे।

वृष राशि

आज व्यय आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।

मिथुन राशि

आज आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। घर खरीदने की योजना स्थगित रखें।

कर्क राशि

आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं।

सिंह राशि

आज यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि

आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

तुला राशि

आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु व्यापार पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

आज किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

धनु राशि

आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

मकर राशि

आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कुंभ राशि

आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वाहन खरीदने की योजना कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।