ओलंपिक मशाल रिले रद्द कर सकता है जापानी प्रांत, कोरोना वायरस फिर बनी बाधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तोक्यो। पश्चिमी जापान के एक प्रांत के गवर्नर ने टोक्यो ओलंपिक से पहले अपने क्षेत्र में होने वाली ओलंपिक मशाल रिले को रद्द करने के संकेत दिये हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शिमेन प्रांत के गवर्नर तात्सुया मारुयामा मशाल रिले के दौरान कोविड-19 को रोकने के उपायों से …

तोक्यो। पश्चिमी जापान के एक प्रांत के गवर्नर ने टोक्यो ओलंपिक से पहले अपने क्षेत्र में होने वाली ओलंपिक मशाल रिले को रद्द करने के संकेत दिये हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शिमेन प्रांत के गवर्नर तात्सुया मारुयामा मशाल रिले के दौरान कोविड-19 को रोकने के उपायों से नाखुश हैं।

मशाल रिले मई में इस प्रांत से होकर गुजरेगी। गवर्नर ने क्योदो समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘हम केंद्रीय और तोक्यो मेट्रापोलिटन सरकारों के कोरोना वायरस को रोकने के उपायों से संतुष्ट नहीं हैं। ’’

मशाल रिले 25 मार्च को उत्तरपूर्वी जापान में शुरू होगी और उसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर 23 जुलाई को उद्घाटन समारोह में पहुंचेगी। इस रिले में 10,000 धावकों के भाग लेने की संभावना है।

संबंधित समाचार