बाराबंकी: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी उमेश कुमार यादव 35 वर्ष पुत्र रामकुमार यादव का शव गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी उमेश कुमार यादव 35 वर्ष पुत्र रामकुमार यादव का शव गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बाग में संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला।
सुबह जब ग्रामीण अपने खेत की तरफ गए तो एक पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ मिला। जिसके बाद गांव वालों को इकट्ठा किया तो पता चला कि यह शव इटोरा गांव निवासी व्यक्ति का है। इसकी सूचना आनन फानन में मृतक के परिजनों को दी गई।
परिजनों ने दरियाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल सुमित श्रीवास्तव ने शव को पंचनामा कर उसके बाद उसको पीएम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद मौके पर सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके लोगों से इसकी जानकारी लिया। मृतक के जेब में सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस अब उस सोसाइट नोट की राइटिंग मिलाने की कोशिश की जा रही है।
