अयोध्या: राशन कार्ड में दर्ज कर दीं भद्दी-भद्दी गालियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के राशन कार्ड सूची में दर्ज एक महिला के पति एवं मां का नाम भद्दी भद्दी गालियां भरे शब्दों से दर्ज होने का मामला सामने आया है। हालांकि जानकारी के बाद पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर द्वारा महिला का राशन कार्ड की सूची से डिलीट कर दिया …

अयोध्या, अमृत विचार। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम पंचायत के राशन कार्ड सूची में दर्ज एक महिला के पति एवं मां का नाम भद्दी भद्दी गालियां भरे शब्दों से दर्ज होने का मामला सामने आया है। हालांकि जानकारी के बाद पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर द्वारा महिला का राशन कार्ड की सूची से डिलीट कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर खाद्य विभाग की ओर से जारी किए गए राशन कार्ड में दर्ज नामों में हेरा फेरी किए जाने का मामला समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

सूची से महिला का नाम डिलीट किए जाने के बाद पीड़ित महिला कार्ड धारक राशन कार्ड के लिए तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर है। मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अस्थना के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड सूची में क्रमांक 266 पर राशन कार्ड संख्या 2177 4040 1034 महिला नारायन देई के नाम दर्ज है। महिला का आरोप है कि पहले उसके राशन कार्ड से इकलौते बेटे का नाम काट दिया गया। इसके उपरांत उसके पति और मां का नाम अभद्र गालियों का इस्तेमाल करते हुए राशन कार्ड में फीड कर दिया गया।

पूर्ति निरीक्षक मिल्कीपुर लालमणि ने बताया कि संभवतः किसी जन सेवा केंद्र द्वारा महिला के राशन कार्ड में छेड़छाड़ की गई। हालांकि राशन कार्ड को डिलीट करवा दिया गया है। ऐसे में आपूर्ति महकमें की गोपनीयता को लेकर भी सवालिया निशान उठने लगा है।

संबंधित समाचार