बरेली कॉलेज में दो छात्रों की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज इन दिनों गुंडागर्दी का अड्डा बनता चला जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बावजूद पढ़ाई से ज्यादा दबंगई और छात्र राजनीति में वर्चस्व कायम रखने का बोल बाला है। बुधवार को बरेली कॉलेज से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि …

अमृत विचार, बरेली। बरेली कॉलेज इन दिनों गुंडागर्दी का अड्डा बनता चला जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बावजूद पढ़ाई से ज्यादा दबंगई और छात्र राजनीति में वर्चस्व कायम रखने का बोल बाला है। बुधवार को बरेली कॉलेज से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक की बुरी तरह पिटाई की जा रही है। वीडियो देखने से लगता है कि पूरी घटना कॉमर्स संकाय घंटाघर के आस-पास की है। करीब दर्जन भर युवक लात-घूंसों और पेड़ के डंडों से दो युवकों पर लगातार वार कर रहे हैं।

कॉलेज परिसर में जिम्मेदारान की नाक के नीचे इस तरह की घटना बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दबंगई करते और पिटने वाले छात्र कॉलेज के ही है या फिर बाहरी युवक…उधर पूरे मामले पर चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच कराई जा रही है।

संबंधित समाचार