बरेली: रीड एलांग एप में बरेली की छात्रा प्रदेश में पहले नंबर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में जहां ऑनलाइन पढ़ाई पर लगातार सवाल उठते रहे। वहीं, कुछ बच्चों ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई से सिर्फ न सिर्फ अपना फायदा किया, बल्कि बरेली जिले का नाम भी प्रदेश में रोशन कर किया है। जिले के शेरगढ़ की एक बेटी ने ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में जहां ऑनलाइन पढ़ाई पर लगातार सवाल उठते रहे। वहीं, कुछ बच्चों ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई से सिर्फ न सिर्फ अपना फायदा किया, बल्कि बरेली जिले का नाम भी प्रदेश में रोशन कर किया है। जिले के शेरगढ़ की एक बेटी ने ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से रीड एलांग एप में 23 लाख 40 हजार से अधिक स्टार एकत्र किए। इसकी वजह से वह पूरे प्रदेश में नंबर एक पर आ गई है। शासन से आई टीम ने बच्ची को सम्मानित किया है।

लाकडाउन में स्कूलों के बंद होने के बाद शासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई। इसी बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए खेल-खेल में पढ़ने के लिए अक्टूबर माह में रीड एलांग नाम की एक एप्लीकेशन लांच की। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषयों की पढ़ाई होती है।

इस एप्लीकेशन में एक सही शब्द पढ़ने पर बच्चे को एक स्टार मिलता है। शेरगढ़ ब्लॉक के गौटिया नूर मोहम्मद गांव की रहने वाली मिनस प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। उसके पिता नन्हें खां पेशे से एक ड्राइवर है। लाकडाउन में पिता की गाड़ी भी बंद हो गई। मिनस की पढ़ाई के लिए भी दिक्कतें होने लगी। मगर मिनस पढ़ाई की जिद पर अड़ी थी।

किसी तरह घर के पुराने स्मार्ट फोन में रीड एलांग एप इंस्टाल किया गया। इसके बाद मिनस ने उस पर शब्दों को पढ़ना शुरू किया। करीब चार महीनों में मिनस ने 2340110 सितारे एकत्र किए। इसका मतलब है कि मिनस ने इतने ही शब्दों को सही पढ़ा था। मंगलवार स्कूल शिक्षा महानिदेशक की टीम में शामिल होकर बरेली आए लखनऊ डायट के प्रचार्य डॉ. पवन सचान और बीएसए विनय कुमार ने बताया कि मिनस ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सितारे एकत्र किए है।

यह प्रदेश में नंबर 1 पर है। डॉ. पवन सचान ने छात्रा को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया था। इसी के साथ अन्य छात्राओं को भी सम्मानित किया।

50 लाख सितारों पर मुख्यमंत्री के पास भेजने की तैयारी
शेरगढ़ ब्लॉक के बीईओ देवेश राय ने बताया कि जिस दिन मिनस 50 लाख सितारे एकत्र कर लेगी उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने की तैयारी कराई जा रही है। चूंकि यह पहले नंबर पर है। इसलिए कोशिश है कि इसका उत्साह बढ़ाने के लिए इसे मुख्यमंत्री से भी पुरस्कृत कराया जाए।

संबंधित समाचार