बरेली: शहर के 113 अस्पतालों में नहीं है आग बुझाने के इंतजाम
आसिफ अंसारी, बरेली। शहर में 100 से अधिक स्कूल मानकों के विपरित चल रहे है। इसका खुलासा फायर बिग्रेड के चेकिंग के दौरान हुआ है। अग्निशमन विभाग की ओर से सीएमओ कार्यालय में अस्पतालों की सूची भेजकर जल्द ही आग बुझाने के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर अस्पताल संचालकों …
आसिफ अंसारी, बरेली। शहर में 100 से अधिक स्कूल मानकों के विपरित चल रहे है। इसका खुलासा फायर बिग्रेड के चेकिंग के दौरान हुआ है। अग्निशमन विभाग की ओर से सीएमओ कार्यालय में अस्पतालों की सूची भेजकर जल्द ही आग बुझाने के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
सेक्रेड हार्ट स्कूल में आग लगने के बाद फायर बिग्रेड ने अब शहर के होटल, स्कूल और अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम है या नहीं इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फायर बिग्रेड की जांच में सामने आया है कि जिले मे संचलित सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम ही नहीं है। हालांकि अग्निशमन विभाग ने इसे लेकर काफी पहले से ही सर्वे शुरू कर दिया था।
20 जनवरी से लेकर अब तक हुए निरीक्षण में फायर बिग्रेड के अधिकारियों को जिले में 127 अस्पतालों में 113 अस्पतालों में अग्निशमन के इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने सीएमओ कार्यालय में ऐसे अस्पतालों की सूची भेजकर उनके संचालन पर रोक लगाने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 113 अस्पतालों को संचालन अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर ही संचालित हो रहे हैं, जो अवैध है। वर्तमान में इन अस्पतालों में अग्निशमन और जीवन रक्षा के इंतजाम अधूरे रहने से अनहोनी की खतरा हर वक्त बना रहता है। इसके साथ ही जिले में कुछ अस्पताल तंग गलियों व घनी आबादी में संचालित हैं। यदि वहां आग लग जाए तो वहां अग्निशमन की गाड़ियां तक नहीं पहुंच पाएंगी।
स्कूल, मॉल और बरातघरों में भी जल्द चलेगा अभियान
फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के चलते स्कूल, मॉल और बारातघर भी बंद चल रहे थे। अब सब कुछ धीरे-धीरे खुल गया है। जल्द ही सकूल और मॉल समेत बारातघरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनमें आग बुझाने के इंतजाम चेक किए जाएंगे। अगर कोई कमी पाई गई तो संबंधित मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
ये होने चाहिए मानक
- स्मोक डिटेक्टर (धुआं का पता लगाने वाला यंत्र)
- अलार्म
- हौज रील आग बुझाने के लिए
- भवन की छत पर पानी की टंकी
- प्रेशर वाला पाइप
- आग बुझाने वाला सिलिंडर
पूर्व में अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपाय के मानक पूरे न होने पर जो नोटिस जारी किए गए थे, उनके बाद क्या सुधार हुए हैं? इसकी जांच के लिए दोबारा टीमें भेजी जाएंगी। मानक पूरा न मिलने पर कार्रवाई होगी। -चंद्र मोहन शर्मा, सीएफओ
सेक्रेड हार्ट स्कूल में कैसी लगी आग, शुक्रवार को होगी जांच
प्रेमनगर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में आग लगने की वजह तीसरे दिन भी पता नहीं लग पाई है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार तक जांच पूरी होने के बाद ही पता लगेगा कि आग लगने की वजह क्या रही? प्रबंधन कहीं न कहीं इसमें खुराफातियों का हाथ मान रहा है। सोमवार की रात प्रेमगनर में धर्मकांटे पास स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में अचानक आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर दो बसें और एक वैन के साथ स्कूल का फर्नीचर और डाटा भी कंप्यूटरों के साथ जल गया था। इस मामले में फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की वजह तलाशने में लगी हुई है, मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आग लगने की मेन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीएफओ का कहना है कि स्कूल मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं। अगर स्कूल में आग बुझाने के इंतजाम नहीं पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
