काशीपुर: साई के पांच धावक चंडीगढ में भरेंगे फर्राटा
काशीपुर अमृत विचार। 19 फरवरी को चंडीगढ में राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। इसके लिए बीती सात फरवरी को हल्द्वानी में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें काशीपुर स्पोर्टस स्टेडियम स्थित साई सेंटर के एथलीट में पंजीकृत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन …
काशीपुर अमृत विचार। 19 फरवरी को चंडीगढ में राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। इसके लिए बीती सात फरवरी को हल्द्वानी में राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें काशीपुर स्पोर्टस स्टेडियम स्थित साई सेंटर के एथलीट में पंजीकृत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
साई एथलीट कोच चंदन सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दो किलोमीटर अंडर-16 बालक वर्ग में गौरव पटेल, बालिका वर्ग में मोनिका, 6 किलोमीटर अंडर-18 बालक वर्ग में धर्मेंद्र कुमार मौर्य, 4 किलोमीटर अंडर-18 बालिका वर्ग में शिवानी, 10 किलोमीटर दौड़ ओपन वर्ग में नेहा को चयनित किया गया है।
चयनित खिलाड़ी 19 फरवरी को चंडीगढ में राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से खिलाड़ी बाहर सड़कों पर ही दौड़ का अभ्यास करने में जुटे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। जिसके दम पर पांच धावकों का नेशनल के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सभी खिलाड़ी पिछले कई वर्षो से एथलीट का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके पदक
काशीपुर। तीन दिनी राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में काशीपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर आठ खिलाड़ियों ने पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढाया।
14-16 फरवरी तक देहरादून में 9वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वुशु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के बैनर तले खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गो में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग 48 किग्रा भार में कुंदन सिंह ने रजत, 60 किग्रा में गोविंद चुफाल ने कांस्य, 60 किग्रा में देवकी रावत ने स्वर्ण, जूनियर वर्ग 48 किग्रा में हिमांशु सैनी ने कांस्य, 52 किग्रा में हरिश मेहरा ने रजत, 56 किग्रा में उमेश चंद्र पांडे ने रजत, 60 किग्रा में बंटी कुमार ने स्वर्ण, 70 किग्रा में वंश गुंसाई ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
