बरेली: मां ने लगाई पुलिस से गुहार- ‘मोहल्ले का लड़का भेज रहा मेरी बेटियों को अश्लील मैसेज’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दबंग दो बहनों को लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कभी उनका रास्ता रोक लेता है तो कभी अश्लील मैसेज भेजता है। युवतियों का फोटो खींचने के साथ ही आरोपी उनका वीडियो भी बनाता है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। …

अमृत विचार, बरेली। दबंग दो बहनों को लंबे समय से परेशान कर रहा है। वह कभी उनका रास्ता रोक लेता है तो कभी अश्लील मैसेज भेजता है। युवतियों का फोटो खींचने के साथ ही आरोपी उनका वीडियो भी बनाता है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। एक बेटी बीए फाइनल और दूसरी बीसीए कर रही है। मोहल्ले का ही रहने वाला कुशल यादव उनकी बेटी पर गलत नजर रखता है। वह उनकी बेटियों को आते-जाते देख अश्लील हरकतें करता है। साथ ही उनकी बेटियों के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा है।

महिला ने जब विरोध किया तो उन्हें मोबाइल पर ही धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। आरोपी दोनों बहनों के वीडियो बनाने के साथ ही आते-जाते फोटो खींचता है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार