आईपीएल की नीलामी में सबसे आखिरी में लगी अर्जुन तेंदुलकर की बोली, जानिए किस टीम ने खरीदा
चेन्नई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा। आईपीएल 2021 की नीलामी में जिस आखिरी खिलाड़ी की बोली लगी वो अर्जुन तेंदुलकर ही थे। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी …
चेन्नई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे और अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा। आईपीएल 2021 की नीलामी में जिस आखिरी खिलाड़ी की बोली लगी वो अर्जुन तेंदुलकर ही थे। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई। साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया।
33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2021 की नीलामी में स्टार बनकर उभरे हैं। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और आरसीबी ने मैक्सवेल के लिए खूब जद्दोजहद की। वहीं नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
