बरेली: मैराथन बैठक से निकले 60 जिला पंचायत वार्ड प्रभारी, तैनात
अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथों को मजबूत करने की रणनीति बना ली है। बुधवार की देर रात तक मैराथन बैठक के बाद गुरुवार को जिले के 60 जिला पंचायत वार्डों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। भाजपा के बरेली जिले के महामंत्री और पंचायत …
अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथों को मजबूत करने की रणनीति बना ली है। बुधवार की देर रात तक मैराथन बैठक के बाद गुरुवार को जिले के 60 जिला पंचायत वार्डों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी।
भाजपा के बरेली जिले के महामंत्री और पंचायत चुनाव के संयोजक सोमपाल शर्मा ने बताया कि जनपद में जिला पंचायत के सभी वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व पार्टी ने प्रत्येक क्षेत्र पर एक-एक संयोजक की नियुक्ति की है।
प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी एक-एक कार्यकर्ता को अपने-अपने ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष डा. रजनीकांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला वीर सिंह पाल ने प्रत्येक वार्ड का अध्ययन करके महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक प्रभारी कार्यकर्ता का दर्जा देते हुए वार्ड को जिताने की जिम्मेदारी दी है।
भाजपा इससे पूर्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर भी संयोजक और सह संयोजक के रूप में दो-दो कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर नियुक्त कर चुकी है। इसमें उन्हीं कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया तो पंचायत चुनाव का अनुभव रखते हैं और चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।
इनको वार्ड प्रभारी बनाया गया
वार्ड के प्रभारी के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ पंकज गंगवार, जिला महामंत्री मेघनाथ कठेरिया, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री उमेश कठेरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपचंद पांडे, नितिन भाटिया, ज्ञानेंद्र गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष विमला शुक्ला, महानगर मंत्री रितेश पाठक, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश लोधी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र गंगवार, दिनेश शर्मा, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, राम प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सम्राट सिंह, पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सूर्य, चक्र वीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, आवाज चौहान, अधीर सक्सेना, रितेश पांडे, चेयरमैन रिठौरा आरके कश्यप, जिला उपाध्यक्ष चंचल गंगवार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, जिला महामंत्री निर्भय गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा कमल चतुर्वेदी, दीपक कुमार सोनकर, सुधीश पांडे, जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।
