फिलिप आईलैंड ट्रॉफी : अंकिता ने जीता अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब
मेलबर्न। भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। First title as a team ?? Kamilla Rakhimova @ankita_champ | #PhillipIslandWTA pic.twitter.com/YvPmPTiYgr — wta (@WTA) February 19, 2021 अंकिता और कैमिला की …
मेलबर्न। भारत की अंकिता रैना ने शुक्रवार को अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता जो उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।
First title as a team ??
Kamilla Rakhimova @ankita_champ | #PhillipIslandWTA pic.twitter.com/YvPmPTiYgr
— wta (@WTA) February 19, 2021
अंकिता और कैमिला की जोड़ी ने फाइनल में अन्ना बिलिनकोवा और अनस्तेसिया पोटापोवा की रूसी जोड़ी को 2-6, 6-4, 10-7 से हराया। इस जीत से 28 वर्षीय अंकिता डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में शीर्ष 100 में शामिल हो जाएगी।वह सानिया मिर्जा के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी। अंकिता ने शुक्रवार की जीत से पहले आईटीएफ युगल खिताब और डब्ल्यूटीए 125के सीरीज जीती थी।
एलिस मर्टेंस, सबालेंका को ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला युगल का खिताब
मेलबर्न। बेल्जियम की एलिस मर्टेंस और बेलारूस की आर्यना सबालेंका की जोड़ी ने शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताब जीता। मर्टेंस और सबालेंका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रैजिसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से हराकर टीम के रूप में अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। उन्होंने 2019 में यूएस ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका और मर्टन्स ने आखिरी गेम में तीन चैंपियनशिप प्वाइंट गंवाये। सबालेंका ने ऐस जमाकर चौथा चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया जिसके बाद सिनियाकोवा का बैकहैंड बाहर चला गया। क्रैजिसिकोवा और सिनियाकोवा ने 2018 में विंबलडन और फ्रेंच ओपन के युगल खिताब जीते थे। क्रैजिसिकोवा ने मिश्रित युगल के फाइनल में भी जगह बनायी है। इस बीच अमेरिका के राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने स्कॉटलैंड के जेमी मर्रे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस को 6-4, 7-6 (2) से हराकर पुरुष युगल के फाइनल में जगह बनायी। पिछली बार के चैंपियन राम और सैलिसबरी फाइनल में क्रोएशिया के इवान डोडिग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक से भिड़ेंगे।
