यश कुमार-निधि झा का धमाकेदार रैप सॉन्ग ‘बंदी में दम है’ रिलीज, इस लुक में नजर आई एक्ट्रेस
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार और अभिनेत्री निधि झा का धमाकेदार रैप सांग ‘बंदी में दम है’ रिलीज हो गया है। यश कुमार और भोजपुरी क्रश निधि झा की जोड़ी एक और रैप सॉन्ग ‘बंदी में दम है’ से धमाल मचा रहे हैं। ‘बंदी में दम है’ आज यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज हो …
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार और अभिनेत्री निधि झा का धमाकेदार रैप सांग ‘बंदी में दम है’ रिलीज हो गया है। यश कुमार और भोजपुरी क्रश निधि झा की जोड़ी एक और रैप सॉन्ग ‘बंदी में दम है’ से धमाल मचा रहे हैं। ‘बंदी में दम है’ आज यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज हो चुका है।
इस गाने में एक बार फिर से दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस रैप सॉन्ग में निधि झा अलग ही लुक में नजर आ रही हैं और स्वैग भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। यश और निधि का यह न्यू ब्रांड रैप सॉन्ग रिलीज के बाद से वायरल होने लगा है।
यश कुमार ने कहा कि “बंदी में दम है’ एक शानदार रैप सॉन्ग है, जो कहीं न कहीं महिला सशक्तिकरण की सोच से भी मेल खाती है। आज लड़कियां किसी से कम नहीं, यह रैप उस बात की भी अभिव्यक्ति है, इसमें निधि और हमने अपना बेस्ट दिया है। उम्मीद है यह गाना भी चार्ट बस्टर होगा।” उल्लेखनीय है कि यश और निधि ने न सिर्फ ‘बंदी में दम है’ स्क्रीन शेयर करने के साथ-साथ इस सॉंग को आवाज भी दी है। म्यूजिक और लिरिक्स मुन्ना दुबे का है जबकि कोरियोग्राफी शिवार्थ श्रीवास्तव ने की है।
