मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने के लिये बेकरार हूं : अर्जुन तेंदुलकर
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया। A ??ghty combination for the Summer of 21! ? …
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया।
A ??ghty combination for the Summer of 21! ?
Send us a ? if you’re happy with our auction picks ?#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/6mbJzZY41P
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा। उनके पिता फ्रेंचाइजी के लिये खेले ही नहीं बल्कि वह उस टीम के मेंटर भी हैं जो आईपीएल की सबसे सफल टीम है।
"I would like to thank the coaches, owners and the support staff for showing faith in me." ??
Arjun Tendulkar shares his thoughts on joining MI ?#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/fEbF6Q1yUF
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ”बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। ” उन्होंने कहा, ”मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। ” अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।
