हल्द्वानी: उधार नहीं दे पायी तो युवक ने मांग डाली उससे अस्मत
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। उधार न लौटाने पर युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। उधार न लौटाने की सूरत में युवती से उसकी अस्मत की मांग कर डाली। मौके पर मौजूद दो मददगारों ने युवती को युवक के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सौंप दिया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। उधार न लौटाने पर युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। उधार न लौटाने की सूरत में युवती से उसकी अस्मत की मांग कर डाली। मौके पर मौजूद दो मददगारों ने युवती को युवक के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के अनुसार उसने गुलरघट्टी निवासी मुकर्रम नाम के एक युवक से आर्थिक संकट के समय चार हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन वह तय समय पर उसे लौटा नहीं सकी। इसके बाद आरोपी ने युवती को फोन पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। गुरुवार शाम युवती अपनी एक दोस्त से मिलने बैराज के पास एक पार्क में पहुंची तो पीछा करते हुए आरोपी ने घेर लिया। रुपये वापस न लौटाने की सूरत में आरोपी ने युवती से उसकी अस्मत की मांग कर डाली। विरोध के बीच उसने युवती को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मौके पर पहुंचे दो लोगों ने युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया। आरोपी मददगारों को भी धमकाने लगा। इसके बाद युवक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक रोजाना उसका पीछा करने के साथ ही अश्लील इशारे और भाषा का प्रयोग करता है। रुपये न लौटाने पर अपने साथ एक रात गुजारने को कहता है।
महिलाओं को अपने साथ होने वाली कोई भी आपराधिक घटनाएं छिपानी नहीं चाहिए। ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं और अपराध की आशंका बढ़ जाती है। पीड़ित महिलाएं पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर अपने साथ होने वाले अपराधों की शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ इन केसों पर कार्रवाई करेगी।
प्रीति प्रियदर्शिनी, एससपी नैनीताल
