बरेली: बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत आरएन टेगोर इंटर कॉलेज में महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम 10 दिनों से चल रहा था। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। आत्मरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद बचाव के लिए …

अमृत विचार, बरेली। मिशन शक्ति अभियान के तहत आरएन टेगोर इंटर कॉलेज में महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम 10 दिनों से चल रहा था। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। आत्मरक्षा अभियान के तहत छात्राओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद बचाव के लिए उनसे सुझाव मांगा।

छात्राओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने बचाव का सबसे पहला तरीका बताते हुए कहा कि यदि वह अकेले हैं तो पहले ऐसे स्थान पर पहुंचे, जहां लोग जमा हों। किसी प्रकार की हरकत करने वाले लोगों के बीच आ सकें। इसके बाद पुलिस व महिला हेल्पलाइन को जानकारी दें। उप निदेशक महिला कल्याण नीता आहिरवार ने कहा कि जगह-जगह महिला हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं।

महिला शक्ति के तहत छात्राओं को विभिन्न तरह के आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रधानाचार्या केसी सती ने बताया कि बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सीखना अति आवश्यक है। इस मौके पर छावनी अस्पताल की आरएमओ डा. वंदना, शिक्षक श्रीधर शुक्ला, शिक्षक दिनेश सैनी, शिक्षक जीएन पांडेय, शिक्षका परनीता अस्थाना, शिक्षका गायत्री यादव, शिक्षका कुन्ती मेहता, शिक्षका स्मिता समेत कई शिक्षक व शिक्षका मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार