दिशा पाटनी ने इस अंदाज में शेयर की तस्वीर, लिखा- मैंने खुद का मेकअप किया और बाल संवारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का ध्यान खीचती नजर आती हैं। दिशा पटानी ने शनिवार को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री  एक मिडनाइट ब्लू ड्रेस में बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं, वहीं उनके खुले बाल और …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का ध्यान खीचती नजर आती हैं। दिशा पटानी ने शनिवार को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री  एक मिडनाइट ब्लू ड्रेस में बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं, वहीं उनके खुले बाल और मेकअप भी काफी कमाल के लग रहा है।

अभिनेत्री तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने खुद का मेकअप किया और बाल संवारे।

दिशा इंस्टाग्राम पर वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। खासतौर पर उनकी बिकिनी शूट, प्रशंसकों को काफी लुभाते हैं। वह वर्तमान में सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘राधे’ की रिलीज का इंतजार कर रही है। सलमान और दिशा ने इससे पहले फिल्म ‘भारत’ में काम किया है।

‘राधे’ में भी रणदीप हुड्डा हैं और उनका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसके अलावा, वह ‘एक विलेन 2’ में फिल्म निर्माता मोहित सूरी के साथ फिर से जुड़ने की उम्मीद कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी 2020 की फिल्म ‘मलंग’ में सूरी के साथ सहयोग किया है।

 

संबंधित समाचार