बाराबंकी: ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, हादसा देखने वाली महिला भी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रौंद डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे की दूसरी ओर यह हादसा देखने के लिए एक मैजिक ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे से एक कार भी मैजिक में जा …

मसौली/बाराबंकी, अमृत विचार। झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रौंद डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हाइवे की दूसरी ओर यह हादसा देखने के लिए एक मैजिक ने अचानक ब्रेक मारी तो पीछे से एक कार भी मैजिक में जा घुसी। जिससे कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक के बाद एक एक हुए दो हादसों से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा।

सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ अयोध्या हाईवे पर ग्राम लक्ष्वर बजहा के निकट सिटी ला कालेज के सामने शनिवार की सुबह हुआ। झांसी से गिट्टी लादकर ट्रेलर अयोध्या की ओर जा रहा था। ट्रेलर काफी रफ्तार में था और इसी दौरान हॉइवे पार करते समय एक अज्ञात युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद पिकप चालक वाहन सहित फरार हो गया इस दौरान काफी देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। ट्रेलर द्वारा हादसे के शिकार व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज