आज का राशिफल | 21 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। वृष राशि आज परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल …

मेष राशि

आज तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाये रखेगा। हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

वृष राशि

आज परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

कर्क राशि

आज निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

सिंह राशि

आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आप बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

तुला राशि

आज काम में रूकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज व्यापारी को किसी नए सांझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं।

धनु राशि

आज छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि

आज व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। सट्टे में निवेश श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य होगा। किसी उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मीन राशि

आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से सम्बन्धों मंे सुधार होगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।