खुशखबरी: करीना कपूर-सैफ के घर आया नया मेहमान, बेबो ने दिया बेटे को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर बच्चे की मां बन गई हैं। करीना ने रविवार की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मिली है। करीना कपूर और सैफ अली खान इस खबर से खासे उत्साहित हैं। उन्होंने पति सैफ अली खान संग मिलकर अगस्त 2020 में …

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर बच्चे की मां बन गई हैं। करीना ने रविवार की सुबह दूसरे बेटे को जन्म दिया है। ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए मिली है। करीना कपूर और सैफ अली खान इस खबर से खासे उत्साहित हैं। उन्होंने पति सैफ अली खान संग मिलकर अगस्त 2020 में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था। करीना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह अपने दूसरे बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकतीं।

करीना और सैफ के बेटे के आने के बाद से कपूर और पटौदी खानदान में खुशी की लहर है। करीना ने अपनी इस प्रेग्नेंसी में भी लोगों को फैशन गोल्स दिए। शुरूआती दिनों में करीना कपूर खान को जींस और टी-शर्ट में देखा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने कफ्तान, मैक्सी ड्रेस और कुर्ता और पलाजो जैसे बढ़िया आउटफिट्स पहने।

करीना कपूर अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव रहीं। करीना इस दौरान अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहीं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहीं। इतना ही नहीं करीना को कई बार बाहर भी स्पॉट किया गया और उन्होंने मीडिया से भी बात की।

करीना सैफ अली खान की दूसरी पत्नी है और वर्ष 2012 में दोनों वैवाहिक गठबंधन में बंधे थे। करीना ने चार साल पहले अपने पुत्र तैमूर को जन्म दिया था। गत अगस्त में सोशल मीडिया पर करीना के गर्भवती होने की खबरें आई थी जिसकी पुष्टि दंपती ने संयुक्त बयान में की थी। उन्होंने कहा था , “हमें ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए शुक्रिया।” करीना के दूसरे बेटे को जन्म देने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पोस्ट में लिखा , “ बधाई बेबो और सैफ। ” अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने करीना की तस्वीर पोस्ट की है।

संबंधित समाचार