अमरोहा: महिला समेत तीन लोगों को बनाया बंधक, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पास बदमाशों ने शनिवार दोर रात बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया और तीनों लोगों के साथ मारपीट भी की। रविवार सुबह लोगों खेत पर काम करने पहुंचे तो बंधक बने लोगों को देख होश उड़ गए। …
अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पास बदमाशों ने शनिवार दोर रात बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया और तीनों लोगों के साथ मारपीट भी की। रविवार सुबह लोगों खेत पर काम करने पहुंचे तो बंधक बने लोगों को देख होश उड़ गए।
सूचना मिलते क्षेत्र में सनसनी फेल गई और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है।
